Yamaha MT 15 V2: एक 155cc की स्पोर्ट्स बाइक है जिसकी कीमत लगभग ₹1.70 लाख से शुरू होती है। यह बाइक 8 रंगों और 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। MT 15 V2 एक फ्यूल बचत बाइक है, जो लगभग 47.94 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी टॉप स्पीड 122 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसका वजन 141 किलो है और इसमें 10 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है। MT 15 V2 बाजार में Bajaj Pulsar N150, Bajaj Pulsar NS200 और Hero Xtreme 250R जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर देती है।आइए चलिए जानते है हम इस बाइक की पूरी जानकारी बिस्तर मे।
Yamaha MT 15 V2 price
Yamaha MT 15 V2 की कीमत ₹1,69,050 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट के लिए है और इसमें मेटैलिक ब्लैक और डार्क मैट ब्लू कलर मिलते हैं। इसके DLX वेरिएंट, जैसे कि साइबर ग्रीन, आइस फ्लुओ-वर्मिलियन, सायन स्टॉर्म, रेसिंग ब्लू और मेटैलिक ब्लैक की कीमत ₹1,73,750 है। वहीं, मॉन्स्टर एनर्जी मोटोGP एडिशन की कीमत ₹1,74,250 है जो की बहुत ही शानदार कीमत है।
Yamaha MT 15 V2 Design
Yamaha MT 15 V2 डिज़ाइन की बात करें तो नई MT-15 में इसके पुराने मॉडल की तुलना में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। Yamaha के डिज़ाइनर्स ने इसे वैसा नया लुक नहीं दिया जैसा उन्होंने R15 V4 में दिया था। हालांकि, फिर भी यह बाइक स्पोर्टी और मॉडर्न दिखती है। अगर अपडेटेड MT-15 का डिज़ाइन नई Yamaha MT 03 से प्रेरित होता, तो यह और भी दमदार और आकर्षक लग सकती थी।
Yamaha MT 15 V2 engine
Yamaha MT 15 V2 में E20 फ्यूल के अनुकूल 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4 वाल्व वाला इंजन दिया गया है, जो 10,000rpm पर 18.4PS की पावर और 7500rpm पर 14.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिसमें वेट मल्टीप्लेट क्लच दिया गया है। Yamaha MT-15 का माइलेज शहर में 56.87 किलोमीटर प्रति लीटर और हाइवे पर 47.94 किलोमीटर प्रति लीटर है।जो की एक शानदार माइलेज है।
Yamaha MT 15 V2 sespension & break
नए Yamaha MT 15 V2 में पुराने मॉडल वाला ही इंजन इस्तेमाल किया गया है और इसमें वही Deltabox फ्रेम, रियर मोनोशॉक और ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है। हालांकि, MT 15 V2 में अब पीछे की तरफ कास्ट एल्यूमिनियम स्विंगआर्म दिया गया है और इसमें R15 V4 की तरह इनवर्टेड फ्रंट फोर्क मिलती है। ब्रेकिंग के लिए सामने 282mm और पीछे 220mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके साथ अब डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड रूप में मिलता है, जो पिछले मॉडल में नहीं था।
Yamaha MT 15 V2 features
Yamaha MT 15 V2 वर्जन 2.0 में अब भी LED DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और टेललाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है, जिसे एक खास मोबाइल ऐप से जोड़ा जा सकता है। इस ऐप के जरिए आपको कॉल अलर्ट, SMS और ईमेल नोटिफिकेशन, और फोन की बैटरी की जानकारी LCD स्क्रीन पर मिलती है। इसके अलावा यह ऐप फ्यूल खपत को ट्रैक करता है, मेंटेनेंस की सलाह देता है, आखिरी पार्क की गई जगह दिखाता है और गाड़ी में किसी खराबी की जानकारी भी देता है।
DLX वेरिएंट में अब हैज़र्ड लाइट्स का फीचर भी जोड़ा गया है। हालांकि, अब भी इसमें नेविगेशन की सुविधा नहीं दी गई है। Yamaha R15 V4 की तरह ही, अब Yamaha MT 15 V2 में भी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें पहले की तरह Variable Valve Actuation (VVA) टेक्नोलॉजी मिलती है, जो इंजन को ज्यादा RPM पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में मदद करती है, बिना लो और मिड रेंज पर पावर की कमी किए।
FAQ’s
1. Yamaha MT 15 V2 की कीमत कितनी है?
Yamaha MT 15 V2 की कीमत ₹1,69,050 से शुरू होती है। इसके DLX वेरिएंट्स की कीमत ₹1,73,750 और Monster Energy MotoGP एडिशन की कीमत ₹1,74,250 है।
2. Yamaha MT 15 V2 का माइलेज कितना है?
इस बाइक का माइलेज शहर में लगभग 56.87 kmpl और हाइवे पर 47.94 kmpl है।
3. Yamaha MT 15 V2 की टॉप स्पीड कितनी है?
इसकी अधिकतम रफ्तार लगभग 122 किमी प्रति घंटा है।
4. इस बाइक में कौन सा इंजन मिलता है?
Yamaha MT 15 V2 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 4 वाल्व इंजन मिलता है, जो 18.4 PS की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क देता है।
यह भी पढे…
Bajaj pulsar NS200 किफायती कीमत के साथ आ गई है, सभी ग्राहकों की धड़कन बढ़ाने के लिए जानिए….
एक किफायती लुक के साथ आ गई है ये Komaki Flora स्कूटर, प्रीमियम फीचर्स के साथ जानिए….
Hero Xtreme 125R आ गई है एक दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है, जीनिए इसकी किफायती कितम….
superexpress24.com से जुड़े रहने के लिए आपको धन्यवाद…..